फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बार गुर्जर गांव को मिलेगी राहत, सड़क किनारे टाइल्स से रुकेगी धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से गांव बार गुर्जर में धूल प्रदूषण को कम करने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इस पहल के जरिए इलाके में उड़ती धूल की समस्या को नियंत्रित करना और पैदल यात्रियों के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना है।
यह कार्य वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। इसके तहत गांव में सड़क और फुटपाथ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण और बेहतर शहरी अवसंरचना विकसित की जा सके। इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से सड़क किनारे जमा होने वाली मिट्टी और धूल पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। इससे न केवल वायु प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में धूल की समस्या बनी हुई थी, जिससे सांस लेने और सफर करने में परेशानी हो रही थी। अब इस कार्य के शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर 16 के पार्षद दयाराम ने बताया कि गांव में सड़कों के किनारे काफी समय से मिट्टी जमा हो रही थी, जिससे गाड़ियां गुजरने पर धूल उड़ने लगती थी। इस वजह से पैदल चलने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए अब नगर निगम ने सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे मिट्टी उड़ने की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों को धूल से राहत मिलेगी। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए रास्ता भी ज्यादा साफ और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें