फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए होगी नियमित निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने भूमि की पहचान, रिकॉर्ड सत्यापन और कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए निगम ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की भूमि की पहचान कर उसका रिकॉर्ड दुरुस्त रखने तथा मौके की स्थिति का नियमित सत्यापन करने को कहा है।
उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, क्षेत्रफल और सीमांकन सहित राजस्व अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। निगम की भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए और आवश्यकता के अनुसार राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने अधिकारियों को अतिक्रमण से संबंधित मामलों की कार्रवाई की प्रगति और लंबित प्रकरणों की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि निगम की भूमि का प्रभावी संरक्षण भविष्य में विद्युत वितरण ढांचे के विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें