फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत व्यक्ति को जिंदा दिखा करा दी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसके नाम से रजिस्ट्री कराने के मामले में उपायुक्त यश गर्ग ने जांच के आदेश किए हैं। जांच में यह भी पता किया जाएगा कि इस रजिस्ट्री को कराने में किस-किस की भूमिका रही है। पिछले दिनों यह शिकायत मृत व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। यह शिकायत डीसी तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले में एसडीएम को जांच के आदेश कर दिए हैं। उनसे एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है, उसी के बाद इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के प्रशासनिक अधिकारी इस फर्जीवाड़े से हतप्रभ हैं। उनका मानना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री हो रही हैं। इनमें भी लोगों ने तोड़ निकाल लिया है। पीड़ित की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों से की गई शिकायत में कहा है कि जमीन मालिक सुभाष चंद जैन की 2017 में मौत हो चुकी है। उनके पुत्र अभिषेक जैन ने मानेसर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गांव मौजाबुढ़का में उनकी जमीन है। जिसे पिता ने 1996 में खरीदा था। जिसमें चचेरे भाई राजीव जैन की भी हिस्सेदारी है। 25 फरवरी, 2021 को कुछ लोगों ने उनके पिता सुभाष चंद और राजीव जैन के आधार कार्ड की फोटो बदली और फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन की रजिस्ट्री हेलीमंडी निवासी पार्थ सोनी के नाम करवा दी।
इस खुलासे के बाद अब जमीन के मूल मालिकों ने पुलिस से फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। परिजनों की शिकायत है कि इस फर्जीवाड़े में तहसील स्टाफ भी शामिल है। क्योंकि सामान्य रजिस्ट्री में तमाम सवाल किए जाते हैं लेकिन इस रजिस्ट्री को बिना आपत्ति के कर लिया गया।
विज्ञापन

रजिस्ट्री की विरासत चढ़वाने या किसी हलफनामा पर तहसीलदार के हस्ताक्षर कराने के लिए तमाम जांच होती हैं। इस मामले में तो कुछ भी नहीं हुआ और सब कुछ चुपचाप हो गया। यह खुलासा नायब तहसीलदार को हुआ तो उन्होंने आननफानन 26 मार्च, यानी शुक्रवार को ही दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी मानेसर को पत्र लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें