फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15036 को लगा कोरोना के टीके

विज्ञापन
15036 Corona vaccine applied in the district
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण की प्रक्रिया अब काफी तेज हो गई है। स्थिति यह है कि अब प्रत्येक सप्ताह के शुरुआती दिनों में टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अगले दिन ही मंगलवार को जिले में 15 हजार 36 लोगों को कोरोना के टीके लगा दिये गए। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 14 हजार लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी महज दो दिनों में ही जिले में 30 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। मंगलवार को जिले में टीकाकरण के लिए 148 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 60 साल से ऊपर के 9804 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय में 8036 व निजी केंद्रों पर 1768 लोगों को टीका लगा। वहीं पहले से बीमार 45-59 साल के 3337 लोगों को टीके की डोज दी गई। इसमें शासकीय पर 2969 व निजी केंद्रों पर 368 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, 687 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिसमें 437 को शासकीय व 250 स्वास्थ्यकर्मियों ने निजी केंद्रों पर टीका लगवाया। शुक्रवार को 1208 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इनमें से 1048 को शासकीय व 160 को निजी केंद्रों पर कोरोना की डोज दी गई।
1 लाख 78904 को लग चुका है टीका
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही बढ़ गई हो लेकिन टीकाकरण की प्रक्रिया उससे भी तेज है। स्थिति यह है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को गुरुग्राम में ही टीका लगाया गया है। जिले में अब तक 1 लाख 78 हजार 904 लोगों को टीका लग चुका है। टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है और यहां पर 1 लाख 47 हजार 86 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के मामले में नूंह अब भी सबसे नीचे है और यहां पर अब तक 15599 लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। हालांकि, कुल मरीजों में चरखी दादरी सबसे नीचे है और यहां पर 23947 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें