फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेडक्रॉस महासचिव ने गुरुग्राम युवाओं को जोड़ने, प्रशिक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा  महासचिव  क्षय रोगियों को प्रोटीन डाइट किट वितरित कर
विज्ञापन
महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। डॉ. कुमार ने रेडक्रॉस की गतिविधियों को नई गति देने के लिए युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर बल दिया।
महासचिव ने कर्मचारियों को युवाओं को आजीवन सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे समाज को रेडक्रॉस के जनकल्याणकारी कार्यों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को सिविल डिफेंस की तर्ज पर आपदा मित्र के रूप में तैयार करने का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं लेना है। डॉ. कुमार ने क्षय रोगियों को प्रोटीन डाइट किट भी वितरित की। उन्होंने रोगियों को पौष्टिक आहार और समय पर दवाइयां लेने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जनभागीदारी से रेडक्रॉस की गतिविधियां अधिक प्रभावी बनेंगी। उन्होंने जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा को निर्देश दिए। औद्योगिक इकाइयों, महाविद्यालयों और स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण बढ़ाने को कहा गया। इसका लक्ष्य लोगों को जरूरत के समय प्राथमिक चिकित्सा देने में सक्षम बनाना है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने महासचिव को उनके मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें