सोमवार को 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शहर का तापमान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। सोमवार को साइबर सिटी का मौसम बेहद गर्म रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन हीटवेव के साथ भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार सुबह धूप से बचने के लिए लोग दुपट्टा, छतरी आदि का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। इसके अलावा सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया। शहर में अलग-अलग जगहों में विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 112, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 229, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 157, सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 112 दर्ज किया गया।
पिछले 15 दिनों में शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज किया गया है। आज शहर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी से बचाव करने, ढ़ीले कपड़े पहनने और स्वयं को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है।