फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जाटौली अनाजमंडी में गेहूं की रिकॉर्ड आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिन में 4.57 लाख क्विंटल पहुंचा अनाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में इस वर्ष गेहूं की आवक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खरीद शुरू होने के महज 18 दिन के भीतर शनिवार शाम तक मंडी में 4,57,489 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों के लगभग बराबर है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, मंडी में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। इसके बाद से ही किसान लगातार फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी में भारी मात्रा में गेहूं जमा हो गया है। मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव ने बताया कि अब तक कुल 4,57,489 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 2,68,130 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि 94,825 क्विंटल गेहूं का उठान भी हो चुका है। इसके अलावा मंडी में सरसों की भी 10,705 क्विंटल खरीद निजी व्यापारियों द्वारा की गई है। सचिव ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि सरसों की सरकारी खरीद 6,200 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल का पंजीकरण कराकर गेट पास जारी करवाएं, ताकि उन्हें एमएसपी का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें