फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। खोड गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। 14 अप्रैल को नानूकलां निवासी 20 वर्षीय सत्यवीर और गांव के ही 25 वर्षीय सूरज बाइक पर सवार होकर खानपुर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव खोड के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें