फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना से रिकॉर्ड 964 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना से रिकॉर्ड 964 संक्रमित
विज्ञापन

गुरुग्राम। त्योहारी माहौल के बीच जिले में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 964 संक्रमित मिले हैं, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 704 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कुल संक्रमितों की संख्या 34742 तक पहुंच चुकी है, जिनमें से 29332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 227 हो गया है। रविवार को नए मरीजों के मुकाबले आधे से भी कम 412 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 5183 तक पहुंच गई। इनमें से 4865 होम आइसोलेट हैं, जबकि 318 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में 4008 लोगों के कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 3322 लोगों की आरटी-पीसीआर और 686 की एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे प्राथमिक तौर पर लोगों द्वारा कोविड नियमों के उल्लंघन को जिम्मेदार माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग सामाजिक दूरी से बेपरवाह होकर बाजारों में खरीदारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें