फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भांगरौला-बांस कुसला सड़क के दोनों ओर बनेगी आरसीसी ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब दो करोड़ रुपये होंगे खर्च, बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बुधवार को गांव भांगरौला से बांस कुसला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर नगर निगम करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। ड्रेन बनने से सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी बेहतर होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद दिनेश यादव, बाल किशन यादव, कंवरपाल और नामित पार्षद किरोड़ी तंवर समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने डिप्टी मेयर को जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बारिश के समय सड़क के आसपास पानी जमा होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी के तहत सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें