यात्रा के लिए सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल में अभी तक 5,451 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जो यात्रा के लिए फिट हैं। अभी भी नागरिक अस्पताल में अमरनाथ यात्रा करने के लिए मेडिकल कराने वालों की भीड़ लगी हुई है। लोग इंतजार कर मेडिकल करवा रहे हैं।
जिले के अमरनाथ यात्रा के नोडल अधिकारी मनीष राठी ने बताया कि एक प्रतिशत लोग मेडिकल अनफिट पाए गए हैं, जिसमें तेज दिल की धड़कन के मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा हाई लेवल बीपी, शुगर तथा हड्डियों की कमजोरी के कारण भी लोग अनफिट घोषित हुए हैं।