गुरुग्राम। सरस्वती नगर कॉलोनी मेें किराए के मकान में रहकर पास के घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक और उसके दोस्त की मारपीट से पांच माह का गर्भपात होने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
तमिलनाडु के गंजम की मूल निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में काम करती है। एक साल पहले ड्राइवर की नौकरी करने वाले यूपी के प्रयागराज निवासी पवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर व शादी के लिए कहने पर पवन ने अपने दोस्त नितिन के साथ मारपीट की। इससे महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पवन व नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।