फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा दे फ्लैट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस सक्रिय

Wed, 18 Dec 2019 05:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की 30 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौकरी ढूंढने के लिए गुरुग्राम आई युवती को मुख्यारोपी मकान मालिक ने घरेलू सहायिका का काम दिलाने का झांसा देकर नीमराणा (अलवर) स्थित दोस्त के फ्लैट पर ले गया। जहां आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देते हुए गुरुग्राम की बस में बैठाकर भेज दिया। गुरुग्राम पहुंचने पर डरी-सहमी युवती ने पुलिस को सूचित किया। एसीपी महिला अपराध (दक्षिण) सुशीला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस संबंध में आला अधिकारियों को जानकारी देकर जीरो एफआईआर अलवर पुलिस को भेज दी गई है। अलवर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मूलरुप से मेरठ निवासी 30 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब 15 दिन पहले वह नौकरी की तलाश में गुरुग्राम में रहने वाली अपनी दोस्त के पास आई थी। पीड़िता के मुताबिक नौकरी के सिलसिले में मकान मालिक मुकेश (60) से बातचीत हुई। उसने बताया कि बेटा, तुम मुझे अपना अंकल ही समझो। मैं तुम्हें घरेलू सहायिका के तौर पर नौकरी लगवा दूंगा।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपी मुकेश उसे नीमराणा में अपने दोस्त के फ्लैट पर काम लगाने के नाम पर अपने साथ ले गया। वहां फ्लैट में पहुंचने पर मुकेश के दो दोस्त पहले से मौजूद है। युवती ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कई घंटों तक हैवानियत करने के बाद आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर नीमराणा से गुरुग्राम के लिए बस में बैठा दिया।

देर रात को हीरो होंडा चौक पर उतरने के बाद युवती ने हिम्मत करके पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पर गंभीरता से लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। सोमवार को महिला थाना पुलिस (दक्षिण) ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें