फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में 

Wed, 18 Dec 2019 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में हो जाएगा। मतदान फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव पिछली बार के मुकाबले पहले कराया जा सकता है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। मंगलवार को आयोग की बैठक में दिल्ली चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।  वरिष्ठ चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने संशोधन के कामों की समीक्षा शामिल है। इससे पहले संशोधित मतदाता सूची के प्रारूप मसौदे का प्रकाशन 15 नवंबर तक किया गया था। 

इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा।  एक जनवरी तक वोटिंग कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार दिव्यांगों और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को डाक से मतदान की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें