फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रामपाल ने जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत स्थित शंभू दयाल विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सोनीपत स्थित शंभू दयाल विद्यालय में राज्य क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के छात्र रामपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

16 मई को हुई इस प्रतियोगिता में रामपाल ने 59 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अगले दिन उन्होंने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रामपाल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्तम प्रशिक्षण का परिणाम है। रामपाल का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल विभाग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने भी रामपाल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल विभाग के सभी सदस्यों सहित कविता सहरावत, डॉ. राकेश कुमार, प्रीति गुप्ता एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने रामपाल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें