फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14 वर्ष का वनवास पूरा कर श्रीराम लौटे अयोध्या

Sat, 04 Oct 2025 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
चरण स्पर्श कर भरत ने राम को लगाया गले, दोनों भाइयों के मिलाप पर लोगों ने की जमकर पुष्प वर्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। पिछले तेरह दिनों से चल रही रामलीला के मंचन के तत्पश्चात श्री रामलीला कमेटी फिरोजपुर झिरका के लोगों ने रावण दहन किया। इसके बाद लाल कुआं चौक पर भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री रामचंद्र का भरत मिलाप करवाने के लिए कमेटी के लोगों के साथ कलाकार लालकुआं चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कुलदीप कुमार ने भरत जी को श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या आगमन की सूचना प्रदान की। वहीं भरत की भूमिका निभा रहे रिंकू सेन अपने अनुज शत्रुघन को साथ लेकर राम, लक्ष्मण, सीता जी को लेने पहुंचे और रामजी के चरण स्पर्श कर उन्हें गले लगाया। इस अवसर लोगों जमकर पुष्प वर्षा की। गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर राम, लक्ष्मण, सीता ने वनवासी वस्त्रों को त्याग राजसी वस्त्र धारण कर लिए और उनका राजतिलक किया गया और भगवान राम चंद्र की आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


लाल कुआं चौक लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। भरत मिलाप के आयोजन पर पंडित नंदकिशोर ने रामायण की चौपाई से कार्यक्रम को भक्तिमय रूप दिया। इस कार्यक्रम को दूर-दूर तक प्रचार-प्रसार करने लिए लाइव टेलीकास्ट कराया गया। इस अवसर श्री रामचंद्र के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य पर खूब जमकर दान दिया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, उप प्रधान शिवा सोनी, महासचिव महेश गर्ग, कोषाध्यक्ष रतन लाल गोयल, महा निर्देशक अशोक शर्मा, उप निर्देशक भगवानदास सेन, संदीप अग्रवाल, पूर्व निर्देशक सुभाष सर्राफ़ गोयल, संजय गोयल, नरेश जैन, बाबा घनश्याम दास सेन, सह कोषाध्यक्ष ललित गोयल, नरेंद्र हंस, हर्षित सोनी, चिराग गोयल, नितिन सोनी, राजू सोनी, भगवान दास सेन, मनोज इंदौरिया, विक्रम सिंह, अंशुल गोयल, शुभम सेन, अंशुल गोयल, भूषण गोयल सहित काफी संख्या में रामलीला के कलाकार व पदाधिकारी तथा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें