फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में बंद रहेंगी मीट की दुकानें : गौरव गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर के पंचवटी चौक पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खेल राज्य मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के अंदर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। अगर कोई दुकानदार नियम की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2047 तक भारत बनेगा आत्मनिर्भर-
गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ और अब 100 साल बाद 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय किया गया है। गौरव गौतम ने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क व रेल नेटवर्क, सुरक्षा और डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक नई पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा समाज और परिवार को कर देता है खोखला-

राज्य मंत्री ने नशामुक्त हरियाणा के संकल्प पर जोर देते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला करता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा के अभियान को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला प्रभारी अरविंद यादव, जिला संयोजक राजेंद्र राणा, डा. हरेंद्र राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें