फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल यात्रियों और दो पहिया चालकों के अनुकूल तैयार किया जाएगा राजीव चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए 1.52 करोड़ की लागत से कराएगा री-डिजाइन, ट्रैफिक लाइट भी लगेंगी
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित राजीव चौक को री-डिजाइन कर राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के अनुकूल तैयार किया जाएगा। योजना के तहत चौक पर जल्द ही ट्रैफिक लाइट की मदद से यातायात संचालित किया जाएगा। नए डिजाइन में बसवे और ऑटो पिक अप और ड्रॉप ऑफ जोन को शामिल किया गया है ताकि भीड़ कम हो सके और चौक पर वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके। परियोजना पर जीएमडीए 2.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित इफको चौक, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक जंक्शनों का बड़े स्तर पर नवीनीकरण करा रहा है। जीएमडीए जल्द ही राजीव चौक का पुनर्विकास कराने जा रहा है। चौक का सुधार जिला सड़क सुरक्षा समिति के परीक्षणों और निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। इस कार्य को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी निर्देशों के अनुसार और भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित नवीनतम दिशा-निर्देशों के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता आरके मित्तल ने कहा कि शहर में राजीव चौक शहर का एक महत्वपूर्ण और अत्यधिक व्यस्त चौराहा है, जो पुराने गुरुग्राम को नए गुरुग्राम से जोड़ता है। इस जंक्शन को रि-डिजाइन, यातायात प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए उपाय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और राहगीरी फाउंडेशन के समन्वय से इफ्को चौक पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि चौक पर करीब 75 फीसदी काम हो चुका है।


सिग्नल फ्री किया जाएगा चौक
एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद राजीव चौक को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। ऐसे में चौक पर काफी जगह होने से वाहन चालक मनमानी तरीके से चलते हैं। तेज वाहनों के कारण चौक को पैदल वालों को पार कराना आसान नहीं है। ऐसे में चौक पर यातायात साइनेज का इंतजाम कराया जाएगा। टेबल टॉप के निर्माण, थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स बिछाने, सड़क साइनेज और दिशा साइनबोर्ड, पैदल यात्री पथ और जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क सुरक्षा, सोलर कैट आई, बोलार्ड, रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, डेलीनेटर की स्थापना, सड़क सुरक्षा सुविधाओं के बीच खतरा मार्कर, परावर्तक, मीडियन मार्कर, मीडियन का विस्तार, सड़क पर धीमी गति और स्टॉप मार्किंग आदि से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। नए डिजाइन में, समर्पित बस बे और ऑटो रिक्शा पिक अप और ड्रॉप ऑफ जोन को शामिल किया गया है ताकि भीड़ कम हो सके और चौक पर इन वाहनों की संगठित आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके। नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए फुटपाथ विकसित होंगे।


1.90 लाख वाहन रोज गुजरते हैं
राजीव चौक का सुधार करने से पहले पुलिस व जीएमडीए ने सर्वे कराया था। इसमें 24 घंटे पर चौक पर 1.90 हजार वाहनों का आवागमन होने की जानकारी मिली थी। पीक ऑवर में 14 से 16 हजार वाहनों का दबाव रहता है। इसमें सोहना रूट पर सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है। इसमें करीब 22 फीसदी लोग पैदल चौक का पार करते हैं। ऐसे में अक्सर हादसे होते और चौक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। होने वाले बदलाव को लेकर पुलिस ने ट्रायल भी किया था।




जीएमडीए राजीव चौक सुधार पर 1.52 करोड़ रुपये से कार्य कराने जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है और आठ माह में काम पूरा कराने का लक्ष्या है। सड़क सुरक्षा निर्देशों के तहत चौक का पुनर्विकास होगा।
विज्ञापन

आरके मित्तल, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
-
एक्सप्रेसवे के इफ्को चौक, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक का सुधार कर यातायात के लिहाज से इक्रोफ्रेंडली बनाने की योजना है। इससे पहले इन चौक का ट्रायल हुआ था। इसके बाद इन चौक पर जरूरत के अनुसार सुधार कार्य होंगे। इफ्को चौक पर काम चल रहा है।
सारिका भट्टा, सह संस्थापक राहगीरी फाउंडेशन एवं अर्बन प्लॉनर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें