फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दादी सती चौक पर जाम से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़की दोला टोल प्लाजा से बचने के लिए इस मार्ग को अपनाते हैं चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर 85 में दादी सती चौक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस चौक पर पहले ऐसी स्थिति नहीं रहती थी, लेकिन अब लगभग हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इसका मूल कारण यह बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालक खेड़की दोला टोल प्लाजा से बचने के लिए यह मार्ग अपना रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे वाहन चालक गुरुग्राम से चलकर द्वारका एक्सप्रेस रोड पर आकर यहां से सेक्टर 85 के दादी सती चौक पर जाते हैं। वहां से हयातपुर-रामपुरा मार्ग को पकड़कर रामपुरा चौक पर वापस राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर चढ़ जाते हैं। वापस जाने के लिए भी वाहन चालक यहीं मार्ग अपना रहे हैं। हालांकि इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी अब तैनात रहने लगे हैं, लेकिन समस्या दिनों-दिन ज्यादा गंभीर होती जा रही है। इन्हीं वाहनों के कारण रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे दिन में सुबह व शाम जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें