फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को राज बब्बर का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की चल रही हड़ताल को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद व अभिनेता राज बब्बर और जिला अध्यक्ष पंकज डाबर ने सेक्टर-29 फायर स्टेशन पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुरू हुई यह हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर समर्थन जताया। यूनियन नेताओं ने मांग की कि फरीदाबाद की फैक्ट्री आग हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन की जाएगी। साथ ही 16 अप्रैल को पाली में तीन घंटे का कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। इस मौके पर फायरमैन नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, हरिओम, राहुल, सुरजीत, जोगिंदर, मोनू, कुलदीप, रविंदर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें