फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटियों में 31 दिसंबर तक वर्षा जल संचयन प्रणाली को कराना होगा ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने आरडब्ल्यूए को जारी किए दिशा-निर्देश, जनवरी में होगी जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूएज) और डेवलपर्स को वर्षा जल संचयन प्रणाली तथा रिचार्ज सिस्टम के रखरखाव के लिए संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 31 दिसंबर तक सभी सोसाइटियों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को ठीक कराना होगा। जनवरी में औचक निरीक्षण किया जाएगा।
15 नवंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 49 में इस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ था और इसी के निष्कर्षों के आधार पर यह निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की ओर से की गई थी। इस दौरान हाइड्रोलॉजी एवं शहरी जल प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों ने विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न आरडब्ल्यूए और सोसाइटीज के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए गुरुग्राम में भू-जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन प्रणाली के प्रभावी अनुपालन पर चर्चा की गई थी। प्रधान सलाहकार ने सभी आरडब्ल्यूए और डेवलपर्स से अनुरोध किया है कि जल संचयन प्रणाली को तय समय सीमा में ठीक कराएं ताकि वर्षा जल संरक्षण और भू-जल रिचार्ज को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन


ये कार्य करने होंगे
1. 15 एकड़ और उससे अधिक क्षेत्र वाली सोसाइटी में वर्षा जल संचयन प्रणाली का रखरखाव करने वाले आरडब्ल्यूए या डेवलपर्स यह सुनिश्चित करें कि सभी संरचनाएं पूर्णत: कार्यशील हों। आवश्यक डिजाइन परिवर्तन या मरम्मत कार्य 31 दिसंबर तक पूरे किए जाएं।

2. आरडब्ल्यूए या डेवलपर्स को अपने परिसर में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली के पिट्स की कार्यशील स्थिति का प्रमाणपत्र जारी कर 31 दिसंबर 2025 तक जीएमडीए के प्रवर्तन प्रभाग में जमा करना अनिवार्य है।

3. जीएमडीए गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों की कम से कम 10 सोसाइटीज का रैंडम निरीक्षण करेगा। सिंचाई विभाग, जीएमडीए तथा डीटीसीपी के हाइड्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की संयुक्त टीम इन प्रणालियों का सत्यापन करेगी। निरीक्षण रिपोर्ट 15 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


4. संबंधित सरकारी विभागों को निर्देशित किया गया है कि मिनी सचिवालय, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय सेक्टर-34 तथा हरियाणा शहरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर-14 सहित प्रमुख सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्णत: कार्यात्मक बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें