फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपकेंद्रों में भरा बारिश का पानी, सेक्टरों में आठ घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कई इलाकों में करीब शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी
विज्ञापन

नोएडा। बारिश के बाद शुक्रवार रात कई सेक्टरों में आठ घंटे तक बिजली ठप रही। उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों में पानी भरने से सुरक्षा के लिहाज से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल रही। कई इलाकों में करीब शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली गुल होने के साथ ही घरों में पानी की मोटर, लिफ्ट और अन्य जरूरी उपकरण भी बंद रहे। सेक्टर-121 के रहने वाले सोहन वर्मा ने बताया रातभर बिजली नहीं रही। शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। पानी भर जाने की वजह से आपूर्ति बंद रही। ऐसे ही सेक्टर 82 के रहने अक्षत राय ने बताया बिजली न होने के कारण काफी परेशानी हुई। कंट्रोल रूम में शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हर बार गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 93, 82, 12, 116, 121, 62, 82, 100, 12 में पानी भरने से ट्रांसफार्मर डूब जाते हैं। साथ ही कुछ सेक्टराें के उपकेंद्र में भी पानी भर जाता है। फिर भी पानी से बचाने के कोई रोकथाम नहीं किए गए। ऊंचाई पर रखने के बजाय इन्हें हर बार डूबने के लिए छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन
पानी उतरने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई थी। ऐसे स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों को ऊंचाई पर रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। -विवेक कुमार, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें