नोएडा। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। कुत्ता काटने पर शनिवार को 186 लोग जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सभी को वैक्सीन लगाने के बाद सोमवार के लिए स्टॉक नहीं बचा। ऐसे मेें लोगों को भंगेल सीएचसी या निजी अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। जिला अस्पताल प्रशासन ने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह पहले ही स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र लिखा था। वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ के मुताबिक शनिवार तक वैक्सीन का अतिरिक्त स्टॉक नहीं आ पाया था। ब्यूरो