फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी कार्यालयों में बदहाल पड़े रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिले में तेजी से गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नगीना, पिनगवां व पुन्हाना सहित अन्य सरकारी स्थानों पर जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तो लगा दिए गए मगर प्रशासन की अनदेखी के कारण यह बर्बाद होने की कगार पर हैं। जो धीरे-धीरे नष्ट होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी भवनों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की देखरेख नहीं होने से इसका लाभ जल संचय के लिए नहीं हो पा रहा है। जिससे वर्षा का पानी यूं ही व्यर्थ बह जाता है।

बता दें कि खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय नगीना में बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में वर्षा के आने वाले पानी के लिए व्यवस्था थी, लेकिन देखरेख के अभाव में उसमें जाने वाले पानी की कोई व्यवस्था नहीं हैं। जिसके कारण वो नाममात्र बनकर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा भूजल स्तर को सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सरकारी कार्यालयों में वर्षा के पानी को जमीन में पहुंचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तो जरूर लगाए हुए हैं, पर अधिकांश की जल संचय करने वाली तकनीक अधिकारियों की लापरवाही के कारण खराब पड़ी हैं।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरजीत का कहना है कि जल्द ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच कराई जाएगी और बारिश होने से पहले इनकी साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें