फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में 20 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में दाखिले जारी हैं। छह जून से दाखिले प्रारंभ हो चुके हैं। छात्र 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में कोपा, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, आरएसी, एमएमवी, टर्नर, पेंटर, प्लंबर आदि व्यवसायों में सामान्य व दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डीएशटी) के अंतर्गत दाखिले दिए जा रहे हैं। डीएसटी प्रणाली में थ्योरी संस्थान में एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण आधुनिक उद्योगों में करवाया जाता है। आईटीआई प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रों के कौशल विकास व रोजगार के लिए संस्थान में वर्षभर रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे 20 जून तक आवेदन कर प्रवेश ले लें। अधिक जानकारी के लिए संस्थान में हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें