फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश ने तपन से दी तसल्ली

विज्ञापन
रविवार को शहर का मौसम रहा साफ। संवाद
विज्ञापन
मौसम विभाग ने फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में देर रात हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहा और मौसम में ठंडक बनी रही। बारिश के कारण लोगों को पिछले दिनों से परेशान कर रही उमस व धूप की तपिश से थोड़ी तसल्ली मिली। दिनभर तापमान सामान्य से कम रहने के कारण मौसम आरामदायक बना रहा।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। इससे हवा में मौजूद उमस का असर भी कम हुआ और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल शहर में बारिश का दौर थम गया है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश नहीं होने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इससे एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने के कारण लोगों को बारिश से राहत के साथ-साथ गर्मी से भी कुछ राहत मिली। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें