फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रितेश की हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। खंड के गुढ़ाना निवासी रितेश हत्या मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस इस मामले में तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को पकड़ चुकी है।
बीते रविवार की रात करीब 9 बजे गुढाना गांव स्थित सूअर फार्म पर हुक्का पीते समय रितेश की अन्य युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे 10-12 युवकों ने गुढाना निवासी रितेश की लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मारपीट के दौरान दो लोग भी घायल हो गए थे। झगड़े में घायल गुढाना निवासी मंजीत के बयान पर पुलिस ने करीब 12 युवकाें के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटौदी के सहायक पुलिस आयुक्त सुखबीर सिंह ने बताया कि रितेश हत्या मामले में अभी तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें