फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला सूची 18 अगस्त को होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2025-26 में दाखिले प्रक्रिया का अगला चरण शुरू कर दिया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला सूची 18 अगस्त को जारी होगी।
जारी निर्देशों के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों का 18 अगस्त 2025 तक नामांकन संस्थानों में नियमित प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। सभी संस्थान यह सुनिश्चित करेंगे कि नामांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो और किसी भी कारण से अभ्यर्थी वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपडेट की जाए। साथ ही, प्राइवेट आईटीआई को भी सूचित किया जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि समय पर नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी और संस्थान विशेष सतर्कता बरतें, ताकि नए सत्र की शुरुआत में किसी प्रकार की देरी न हो। गौरतलब है कि सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए चार चरणों में आवेदन मांगे गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 9 अगस्त 2025 थी। अब विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया का अगला चरण शुरू कर दिया गया है। दाखिल अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें