गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में अब नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि जब आरोपी पिता ने बेटी पर गोलियां चलाईं उस समय उसकी मां उसी मंजिल पर थीं। दूसरी ओर यह दावा किया जा रहा है कि राधिका की मां ने पुलिस से कहा है कि उनको नहीं पता कि हत्या कैसे हुई? वह वारदात से समय वहां पर नहीं थीं। गोलियों की आवाज सुनकर वह भूतल से ऊपर की ओर दौड़ीं, जहां उसके पिता ने राधिका को गोलियां मारीं। वहां पर उन्होंने राधिका को खून से लथपथ देखा था।
यह है मामला
सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।