न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल में बंद है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राधिका हत्याकांड में आरोपी पिता दीपक की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। इस मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई आठ अगस्त को होगी।
सेक्टर-57 के सुशांत लोक-2 में 10 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि मृतका को चार गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को वारदात के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।