फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समाधान शिविर में शिकायतों का त्वरित निपटारा, आमजन को मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त ने कहा कोई भी शिकायतकर्ता निराश नहीं लौटेगा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जिला प्रशासन की ओर से आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिनकी सुनवाई डीसी उत्तम सिंह ने की। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण के साथ-साथ जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के निवारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्वयं निगरानी करें और केवल कर्मचारियों पर निर्भर न रहें। इस अवसर पर एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी सुशीला, डीआरओ विजय यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें