फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में करोड़ों की ठगी: बॉलीवुड से जुड़े लोगों को भी बनाया शिकार, 'लव यू' फिल्म बनाई; चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 02:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते सोने का लालच देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.30 करोड़ रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद हुआ। 
विज्ञापन
गुरुग्राम में ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने एक शिकायतकर्ता से लगभग 2.49 करोड़ रुपये नकद और करीब 50 तोला सोना ठगा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ 30 लाख 5,700 रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशन में अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने की। शिकायतकर्ता ने एक अप्रैल 2026 को थाना सुशांत लोक में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 13 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते सोने का लालच दिया। आरोपी ने पहले असली सोने के सिक्के देकर उसका भरोसा जीता। ज्वेलर्स से जांच कराने पर सिक्के असली पाए गए थे। इसके बाद आरोपी ने दो मार्च 2026 को शिकायतकर्ता के घर से 2.49 करोड़ रुपये नकद और 50 तोला सोना ले लिया। बदले में उसे नकली पीतल के सिक्के थमा दिए गए। पुलिस ने सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई, पंकज शर्मा, मनीष कमलेश शाह और ईश्वर मारवाड़ी को गिरफ्तार किया है। सोलंकी और पंकज को 12 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम से पकड़ा गया। मनीष और ईश्वर को 15 अप्रैल 2026 को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

ठगी का तरीका और सरगना का इतिहास
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पढ़े-लिखे लोगों को लालच देकर शिकार बनाते थे। गिरोह के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ हैं जो गरीब मजदूर का भेष बनाते थे। वे अपने साथ कुछ असली सोने-चांदी के सिक्के रखते थे। इन सिक्कों को दिखाकर वे कहते थे कि ये उन्हें जमीन की खुदाई में मिले हैं। लोगों से नंबर लेकर वे सिक्कों की कीमत पता करने को कहते थे। कीमत पता चलने पर लोग लालच में आ जाते और आरोपी सोने का पानी चढ़ा तांबा देकर भाग जाते थे।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों से भी ठगी
गैंग का सरगना प्रभुभाई पिछले 25 वर्षों से ठगी का काम कर रहा है। उसकी ज्यादातर वारदातें मुंबई और गुजरात में हुई हैं। उसने ठगी के पैसों से दिल्ली-मुंबई सड़क पर एक होटल भी खरीदा है। करीब 2011 में उसने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये ठगे थे। सलमान खान के पिता सलीम खान के पीए से भी 20 लाख रुपये की ठगी की थी। प्रभुभाई ने चार शादियां की हैं और "लव यू" नाम की एक गुजराती फिल्म भी बनाई है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें