फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर सूख रहे पौधों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी पर रखरखाव में लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से ओल्ड दिल्ली रोड के सेंट्रल वर्ज में लगाए गए पौधे रखरखाव के अभाव में सूखने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पौधरोपण में भी कोताही बरती गई और अब उनकी देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था पूरी तरह नजरअंदाज कर दी गई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क के बीच लगाए गए कई पौधे सूख चुके हैं, जबकि कई मुरझाने की स्थिति में हैं। लोगों का कहना है कि पौधों की नियमित सिंचाई, खाद और देखभाल के लिए जिम्मेदार ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है, लेकिन इसके बावजूद जीएमडीए की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर शहर को हरा-भरा बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पौधों का रखरखाव बेहद कमजोर है। उनका कहना है कि यदि समय रहते देखभाल नहीं हुई तो बड़ी संख्या में पौधे पूरी तरह नष्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने यह भी कहा कि जीएमडीए ठेकेदार पर मेहरबान दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जीएमडीए तुरंत पौधों के रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करे, नियमित निगरानी सुनिश्चित करे और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि शहर की हरित परियोजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें। जीएमडीए ने ओल्ड दिल्ली रोड पर ग्रीन लगाने के साथ सेंट्रल वर्ज पर पौधरोपण करने का ठेका दिया था। सेक्टर-14 निवासी पीएल कटारिया का कहना है कि जीएमडीए सड़कों को हराभरा बनाने में नाकाम साबित हो रहा है। दिल्ली रोड के अलावा सड़कों का ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन

जीएमडीए के एसई फैजल इब्राहिम ने कहा कि पौधों की देखरेख एजेंसी की जिम्मेदारी है और यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेंट्रल वर्ज में मौजूद कंकरीट को हटवाया जाएगा। उनके अनुसार नगर निगम के बिजली पोल लगाए जाने के कारण वहां कंकरीट डाला हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें