फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता : गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने 26 रोड रोलर्स को झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सड़क ढांचे को नई गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के लिए खरीदे गए 26 रोड रोलर्स को झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्ष 1993 के बाद पहली बार विभाग में इतने बड़े स्तर पर मेकनाईजेशन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि सड़कें मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ हों। इसी सोच के तहत सड़क निर्माण में क्वाॅलिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने कहा कि विभाग ने एक विशेष क्वाॅलिटी टीम गठित की है, जो सभी परियोजनाओं की सैंपलिंग और निरीक्षण करेगी। विभाग की सभी लैब को अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जा रहा है ताकि निर्माण सामग्री की हर जांच वैज्ञानिक रूप से संभव हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 52 रोड रोलर खरीदे जा रहे हैं, जिनमें से बुधवार को भेजे गए 26 रोलर तुरंत विभिन्न जिलों में तैनात होंगे, जबकि 26 जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद हर जिले में दो से तीन रोड रोलर उपलब्ध रहेंगे, जिससे पैचवर्क, आपात मरम्मत और छोटे रिपेयर कार्य विभाग स्वयं और तेज़ी से कर सकेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग ने पिछले एक वर्ष में मशीनरी को अपग्रेड करने के लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक उपकरण खरीदे हैं, जिससे सड़क निर्माण और रखरखाव की क्षमता कई गुना बढ़ी है। मिनी ट्रक, टाटा 407, मिनी टैंडम रोड रोलर सहित कुल 51 उपकरण विभाग में जोड़े गए हैं, जबकि आने वाले दो महीनों में 21 बड़े ट्रक, 26 मिनी टैंडम रोलर, बैकहो लोडर और ट्रैक्टर सहित 67 और मशीनें विभाग को मिलेंगी। विभाग ने नवाचार को बढ़ावा देते हुए मोबाइल पैच वैन, ट्रॉली और श्रब मास्टर जैसे उपकरण स्वयं डिजाइन कर तैयार किए हैं।
विज्ञापन



‘म्हारी सड़क’ एप से शिकायतों के निवारण में आई तेजी
कैबिनेट मंत्री ने जनभागीदारी को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए ‘म्हारी सड़क’ एप का उल्लेख करते हुए कहा कि एप के माध्यम से नागरिक सीधे जियो-टैग के साथ शिकायत दर्ज कर रहे हैं, जिससे शिकायतों का समाधान तेज पारदर्शी और समयबद्ध हुआ है। अब तक पीडब्ल्यूडी से संबंधित 7176 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2967 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। 3212 शिकायतें समाधान की प्रक्रिया में हैं। केवल 133 शिकायतें ऐसी हैं जिनमें देरी हुई है और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 682 ऐसे शिकायतें जोकि पीडब्ल्यूडी से सम्बंधित नहीं थी उन्हें संबंधित विभागों को स्थानांतरित किया गया है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) के इंजीनियर इन चीफ राजीव यादव, चीफ इंजीनियर अरुण सैनी, एसई मनोज ओला, राजा नागेंद्र, सुमित कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित कुमार, वरुण दलाल, संजीत यादव, प्रवीण यादव, चरणदीप राणा, एसडीओ रोहित यादव व जेई सद्दाम सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें