फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना कंपनी के नाम की दवाएं देता था झोलाछाप

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची पर भी नाम, पता और डॉक्टर की जानकारी नहीं होती थी
विज्ञापन

पुलिस तीन की रिमांड पर लेकर सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग, ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पालम विहार स्थित फर्जी क्लिनिक पर मंगलवार को छापा मारकर झोलाछाप सुकुमार बिस्वास को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के दौरान जब्त दवाइयों और पर्चियों की टीम ने जांच की तो अधिकतर दवाएं बिना कंपनी नाम के मिली। इसी तरह पर्चियां भी साधारण कागज पर बिना किसी नाम, डॉक्टर की मोहर लगाकर बनाई जा रही थी। इससे दवा सप्लाई नेटवर्क की जांच में कठिनाई आ रही है।
ड्रग कंट्रोलर अधिकारी सुरेश ने बताया कि कार्रवाई के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सप्लायरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में कोई अतिरिक्त तथ्य सामने आते हैं तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी भी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला

फर्जी क्लीनिक चलाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने ड्रग्स कंट्रोल विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम गठित की और मंगलवार रात पालम विहार स्थित बंगाली जनता सेवा क्लिनिक पर छापा मारा। कार्रवाई में पाया गया कि सुकुमार बिस्वास नामक व्यक्ति बिना किसी मेडिकल योग्यता और लाइसेंस के मरीजों का इलाज कर रहा था। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी क्लिनिक में इलाज से पहले डॉक्टर की योग्यता और लाइसेंस की जांच करें और संदिग्ध मामले सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें