फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-46 स्थित इमारत में लगी आग, चार को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत के भूतल पर बने कार्यालय में लगी आग को दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाया
विज्ञापन

हादसे में कोई हताहत नहीं केवल सामान जला, इमारत को पहुंची क्षति

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत के भूतल पर बने कार्यालय में बुधवार रात 8 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, बचाव अभियान के दौरान इमारत की ऊपरी मंजिलों में फंसी चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई रात 8:10 बजे सेक्टर-46 स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग पांच मंजिला इमारत के भूतल पर बने कार्यालय में लगी थी। इमारत के बेसमेंट में एक क्लिनिक बनाया हुआ है। दमकल कर्मी जब मौके पर पहुंची तो इमारत की ऊपरी मंजिल पर चार महिलाओं के फंसे होने की जानकारी मिली। इमारत में धुआं फैलने के कारण महिलाएं बाहर नहीं निकल सकी थी। दमकल कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षित निकाला। महिलाओं को सीढ़ियों की मदद से इमारत से बाहर निकाला गया। कार्यालय में लगी आग को बुझाने में फायर टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यालय में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है, हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं फैलने से इमारत में फंसी चारों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। संभावना है कि कार्यालय में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। जांच के बाद ही नुकसान व आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। - मामचंद, अधिकारी, फायर स्टेशन सेक्टर-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें