फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हवा सुधारेंगे प्यूरिफायर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हवा सुधारेंगे प्यूरिफायर
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर की हवा को सुधारने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने योजना को सिरे चढ़ा दिया है। शहर के 10 प्रमुख चौराहों पर एयर प्यूरिफायर लगाए जा रहे हैं। इन्हें अगले सप्ताह 8 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का प्रयास है कि एयर प्यूरिफायर की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराई जाए।
अधिकारियों ने बताया कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 से भी अधिक पहुंच गया है। शहर में लगने वाले जाम, सड़कों पर उड़ती धूल से सभी लोग परेशान है। प्रदूषण रोकने के विभिन्न उपाय करने के साथ-साथ हवा को भी ठीक किया जा रहा है। इसके लिए जापानी कंपनी के साथ शहर में सर्वे किया गया। इस दौरान वाटिका चौक, सुभाष चौक, राजीव चौक समेत 10 प्रमुख स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां एयर प्यूरिफायर लगाए जाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, आईपीसीए के साथ समझौता किया गया है। यह सभी प्यूरिफायर सीएसआर के तहत लगाए जाएंगे। वायु नामक प्यूरिफायर अपने 500 मीटर दायरे की हवा को साफ करेगा। इन्हें लगवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रयास है कि 8 नवंबर को मुख्यमंत्री से इनकी शुरुआत कराई जाए।
विज्ञापन

हवा को साफ करने के लिए शहर में एयर प्यूरिफायर लगाए जा रहे हैं। 10 प्रमुख चौराहों पर इन्हें लगाकर शुरुआत 8 नवंबर से की जाएगी। जल्द ही अन्य चौराहों पर भी इन्हें लगाया जाएगा।
- वी एस कुंडू, सीईओ, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें