फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने का मामला
विज्ञापन

10 जुलाई को होगी सुनवाई


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। इस मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


ईडी ने नौ मई को मंत्री संजीव अरोड़ा को शेल कंपनी बनाने, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट पर जीएसटी रिफंड कराकर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद मंत्री को दिल्ली लाया गया जहां करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद ईडी ने मंत्री के दिल्ली और गुरुग्राम के पांच ठिकानों पर छापा मारा। ईडी का दावा है कि आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिये मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें