फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षक सीखेंगे आसान पढ़ाई के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों को सिखाएगी पढ़ाई के आसान तरीके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों को आसान तरीके सिखाने का फैसला किया है। इसके लिए एससीईआरटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।

यह ऑनलाइन प्रशिक्षण 29 जून से 3 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सीआईईटी-एनसीईआरटी की ओर से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मकसद शिक्षको को ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देना है, जिन्हें सुनने और देखने दोनों में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विशेष बच्चों को पढ़ाने के आसान तरीके, बातचीत करने के तरीके और उनकी पढ़ाई में मदद करने वाले साधनों की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ्त रहेगा और इसमें शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद क्विज में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें