फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नरसिंहपुर पर पंपिंग की क्षमता 260 एचपी तक बढ़ाई, 50 एचपी का पंप भी लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहपुर पर पंपिंग की क्षमता बढ़ाई, अतिरिक्त पंप भी लगेंगे
विज्ञापन

- दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर जलभराव से लगे जाम से जीएमडीए आया हरकत में
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बारिश की वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास हुए जलभराव के कारण लगे लंबे जाम को देखते हुए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) हरकत में आ गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अन्य स्टाफ के साथ नरसिंहपुर पहुंचे। यहां तत्काल पंपिंग क्षमता को 260 एचपी और बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पंप लगाने को कहा। इसके साथ ही शहर में जलभराव वाले अन्य स्थानों पर भी जायजा लिया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नरसिंहपुर में सर्विस लेन में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए वहां पहुंच कर क्षमता और व्यवस्था जानी। मौजूदा समय में नरसिंहपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 90 एचपी क्षमता के पांच पंप लगाए गए हैं। जीएमडीए 260 एचपी पंपिंग क्षमता को और बढ़ा रहा है। इसमें एक 50 एचपी पंप और तीन 70 एचपी पंप जोड़े जा रहे हैं। 50 एचपी का पंप लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

सीईओ ने निगम अधिकारियों को मानसून के दौरान नरसिंहपुर में उच्च क्षमता वाले पंप और बड़ी पाइपलाइन लगाने को कहा। इसके अलावा जीएमडीए की टीम सेक्टर-15 पार्ट-दो, एंबियंस मॉल, पोंडेज एरिया, व्यापार केंद्र रोड, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक पर भी पहुंची। सेक्टर-15, पार्ट-दो की सर्विस रोड पर जलभराव को रोकने के लिए राजमार्ग के विपरीत दिशा में मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन में बरसाती पानी को पंप करने के लिए पंपिंग मशीनरी तैनात करने को कहा है। पिछले साल की गई बाढ़ की तैयारियों की पहल के बीच, एंबियंस मॉल के पास अंडरपास और पेरिफेरल एरिया में किसी भी संभावित जलभराव की समस्याओं को दूर करने के लिए एंबियंस मॉल के दोनों किनारों पर तालाब क्षेत्रों का निर्माण किया गया था। अब निर्देश दिए हैं कि तालाब क्षेत्र बारिश के पानी के भंडारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सुनिश्चित करें कि इन तालाबों को फिर से मिट्टी से न भरा जाए।
विज्ञापन



इसके साथ ही ड्रेनेज के निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाया जाए। पीसी मीणा ने नगर निगम अधिकारियों को बंद बड़ी ड्रेन और नालों की सफाई का काम भी तेजी से करने को कहा। सेक्टर-43 अरावली क्षेत्र में क्रीक पर पहंचे। वहां गंदगी हटाने कोे कहा है। बसई रोड और हीरो होंडा चौक पर भी पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें