फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में जनभागीदारी जरूरी : प्रमोद कौशिक

विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को सही करने के लिए बैठक लेते हुए हरियाणा स्टेट लेवल टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन।
विज्ञापन
गुरुग्राम नगर निगम ने एनजीओ और नागरिकों के सहयोग पर दिया जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), हरियाणा के राज्य स्तरीय कार्यबल के उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एनजीओ और आमजन के सहयोग से बेतर बनाने की रखी बात। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

बैठक में जिले में अब तक किए गए कार्यों और उनकी जमीनी स्थिति पर चर्चा हुई। आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विस्तार से बात की गई। कौशिक ने कहा कि गुरुग्राम देश की राजधानी दिल्ली से सटा एक महत्वपूर्ण शहर है, जिसकी आधुनिक पहचान देश-विदेश में है। यहां के विकास कार्यों का व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा। घर-घर कचरा संग्रहण की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्य आदेश जारी होगा, जिससे यह व्यवस्था और प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन


जल निकासी और सेवा संकल्प अभियान पर हुई चर्चा
पिछले वर्षों में गुरुग्राम की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। इस बार सामान्य से अधिक बारिश के बावजूद जलभराव को कुछ ही घंटों में नियंत्रित कर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। प्रमोद कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम हो रहा है।

स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं
प्रमोद कौशिक ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव के साथ ही स्वच्छता को स्थायी रूप से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनभागीदारी बढ़ाने को कहा।
-
दो प्रतिष्ठानों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चालान कार्रवाई, जन-जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं।
ओल्ड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी रसोई रेस्तरां पर कचरा फैलाने के आरोप में 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने झाड़सा रोड स्थित इन्फिनिटी ग्लैम पर भी कार्रवाई की। कचरा फैलाने के मामले में इस प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम ने नागरिकों और प्रतिष्ठानों से कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने की अपील की है। उनसे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने पार्षद आशीष गुप्ता के साथ सदर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

सेवा ही संकल्प के तहत वार्ड 34 में शनि मंदिर के आसपास और दौलताबाद फ्लाईओवर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें निगम पार्षद सुरेखा चौहान और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसी तरह वार्ड 22 में भी पार्षद विकास यादव और नागरिकों की सहभागिता से अभियान चला। इन अभियानों के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उनसे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें