फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा को रोकने के लिए किया जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
गुरुग्राम में जेल भरो आंदोलन करते पीटीआई शिक्षक। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक) लगातार भर्ती परीक्षा को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका क्रमिक अनशन 64वें दिन में प्रवेश कर गया है। 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा को रद्द करने के लिए और अपनी बहाली के लिए उन्होंने अपने परिवार और सर्व कर्मचारी संघ के साथ जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान सभी संगठनों के हजारों कर्मचारियों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। 1983 पीटीआई की नौकरी की बहाली की मांग सभी ने की।
विज्ञापन

सैकड़ों कर्मचारी शुक्रवार को अध्यापक भवन में पहले एकत्रित हुए और फिर शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान उमेश खटाना व संचालन राम निवास ठाकरान ने की। इस दौरान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसला ले रही है।
वैश्विक महामारी में कर्मचारियों ने जहां दिन रात काम कर सरकार का सहयोग किया, उल्टा सरकार इस महामारी में कर्मचारियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पीटीआई के 23 अगस्त के टेस्ट को रद्द करते हुए बिना किसी शर्त के सभी पीटीआई की सेवा बहाल करने की मांग की। इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान राकेश ठाकरान, अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुभाष यादव, मनोज कुमार, कुलदीप, सुरेंदर, अनीता, एस के एस के सुरेश नौरा, कवरलाल यादव, बसंत, सुशील, सोनू यादव, भगवान, बनिता यादव, सुमन यादव, रजनी, मीना, राजेंदर, रामपाल, राज भारत और अरविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें