फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन भी एक संक्रमित की मौत, 92 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अचानक से बढ़ना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि 92 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या अब 129 हो गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 10108 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 9288 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 691 मरीज सक्रिय हैं। इन मरीजों में से 585 होम आइसोलेट हैं, जबकि अब महज 106 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

उसमें भी महज तीन मरीज ही अब जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 72 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। 31 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को जिले में 2001 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1540 लोगों की जांच की गई जबकि 461 लोगों की निजी लैब व निजी अस्पतालों में जांच की गई।
अब तक जिले में 1 लाख 32 हजार 879 लोग कोविड-19 की जांच करा चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 20 हजार 770 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 10108 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों में से 91 मरीज पहले से ही किसी न किसी बीमारी से संक्रमित थे जबकि 38 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 92 फीसदी पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें