फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेक्टर 40 स्थित एमडीयू सीपीएएस (सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज) में सेव द बर्ड्स अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस पहल को यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के बर्तन स्थापित किए और उन्हें नियमित रूप से भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान यूथ रेड क्रॉस समन्वयक डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराना मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक है और यह छात्रों की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। अभियान में एमबीए और लॉ के स्वयंसेवकों मोहित भारद्वाज, सौरव यादव, रचित यादव, अश्वनी, दक्ष और आर्यन ने सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें