-एक मई तक बारिश का यलो अलर्ट, बदलेगा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में पिछले एक सप्ताह से लू और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
बदलेगा मौसम
एक मई तक मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों में बारिश होने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है।
सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव की सलाह दी है, दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलने की अपील की है। पानी व तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में भी लू से ग्रसित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
-
लू से बचाव के लिए न करें यह काम
-दोपहर 12 से 3 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलें।
-हल्के रंग और सूती के कपड़े पहनें।
-बासी, ठंडा, ज्यादा तेल-मसाले व उच्च प्रोटीन वाला भोजन न लें।
-बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां न लें।