फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद में लैंडफिल साइट का विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने वालों के पास पहुंचे भाजपा नेता जवाहर यादव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दौलताबाद में लैंडफिल साइट और कचरा संयंत्र का विरोध जारी है। शनिवार की शाम धरना स्थल पर भाजपा नेता जवाहर यादव ने पहुंचकर विरोध करने वालों से बात की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे उनका पक्ष मुख्यमंत्री और कमिश्नर तक पहुंचाएंगे। रविवार को सेक्टर 103 की सभी सोसाइटियों के निवासी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। दौलताबाद के निवासी और सेक्टर 101 से लेकर 110 तक के प्रतिनिधि रोजाना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की थी। लोगों का तर्क है कि दौलताबाद में लैंडफिल साइट बनाए जाने से द्वारका एक्सप्रेस वे का इलाका कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बन जाएगा। इसी इलाके में सेक्टर 101 के पास बसई का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है, जहां से शहर के लगभग आधे हिस्से में पानी की आपूर्ति होती है। इसके कारण भूजल प्रदूषित हो सकता है। सेक्टर 102 ए के सामने एक महत्वपूर्ण सामुदायिक अस्पताल माता शीतला अस्पताल बन रहा है। यह इलाका फ्लाइंग पथ के पास है। लैंडफिल साइट होने के कारण भोजन की तलाश में यहां बड़े पक्षी आएंगे और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब होने के कारण यहां से हवाई जहाज नीचे से गुजरते हैं, पक्षियों के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका रहेगी।


लोगों ने कहा
नक्शे में यह जगह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चिन्हित है। लैंडफिल साइट बनने से यहां की हवा, पानी और जमीन प्रदूषित हो जाएगी। यहां कूड़ा प्लांट नहीं लगाया जाना चाहिए। - सुनील सरीन, संयोजक- आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, द्वारका एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि दौलताबाद गांव में 800 घर हैं और हम अपने यहां के कूड़े का निष्पादन एसडब्ल्यूएम पॉलिसी 2016 के नियमोंं के अनुसार करने को तैयार है। अगर शहर भर का कूड़ा यहां आया तो लोगों का जीवन नरक हो जाएगा।- सनी दौलताबाद, समाजसेवी दौलताबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें