गुरुग्राम। सेक्टर 50 में झाड़सा गांव में बने बालकनाथ के मंदिर की जमीन हुडा की ओर से अपनी होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर एचएसवीपी की ओर से मंदिर के आसपास तोड़फोड़ की गई जिससे लोगों में आक्रोष है। लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध किया। शुक्रवार को 11 बजे मंदिर में महापंचायत रखी गई है।
समाजसेवी कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि एचएसवीपी की ओर से मंदिर की जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जो गलत है। जय भारत माता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भारती ने चेतावनी दी कि मंदिर की जमीन को इस तरह से हड़पा गया तो वह इसके खिलाफ मोर्चा खोंलेगे। हुडा अधिकारियों का कहना है कि जगह की पैमाइश की जा रही है। रिलीज लैंड के बाद हुडा अपनी जमीन पर ही कब्जा चाहता है। पैमाइश पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। ब्यूरो