फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रावली गांव में पंचायत, बूचड़खाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रावली गांव में पंचायत, बूचड़खाने का किया विरोध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के गांव रावली के पंचायत भवन में सोमवार को आसीद खान डिपो होल्डर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव के पंचों और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में किसी भी कीमत पर बूचड़खाना स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने कहा कि बूचड़खाने से गांव का वातावरण दूषित होगा और आपसी भाईचारे पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि इस मामले में यदि जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और बिरादरी स्तर पर पंचायत आयोजित कर हड़ताल पर बैठने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। बैठक में हाजार खान, जुहूरा, नसरुद्दीन, प्रेमी, साबिर मेंबर, याकूब, इसूब, प्रभु दयाल, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें