फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में 11 विकास कार्यों का प्रस्ताव पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 11 विकास कार्यों के लिए तैयार प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया, जिसमें से दो प्रस्तावों के बारे में मेयर ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सेक्टर-55 स्थित स्मृति वाटिका के सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण के लिए 1.54 करोड़ रुपये, सेक्टर-10 पॉकेट-ए में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 1.13 करोड़ रुपये, बसई एनक्लेव की गली नंबर-1, 2, 3, 4, 5 के निर्माण के लिए 2.55 करोड़ रुपयेे, धनवापुर फाटक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर-10 से अल्पाइन स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए 1.59 करोड़ रुपये, पालम विहार ई-ब्लॉक में 7 पार्कों के रेनोवेशन के लिए 2.36 करोड़ रुपयेे, मार्बल मार्केट सेक्टर-34 के विकास के लिए 2.47 करोड़ तथा घसौला चौक से बादशाहपुर ड्रेन तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेन निर्माण के लिए 1.48 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। ग्वाल पहाड़ी में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों के मामले में मेयर ने स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में 8 विकास कार्यों के टेंडर अलॉटमेंट को मंजूरी दी गई।
इनमें बंधवाड़ी प्लांट की चारदीवारी करवाने के लिए 1.70 करोड़ रुपये, सेक्टर-38 की अंदरूनी सड़कों के निर्माण के लिए 1.85 करोड़ रुपये, गांव चौमा में हरीजन चौपाल के निर्माण के लिए 1.80 करोड़, शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया राजकीय कन्या विद्यालय में विभिन्न कार्य करवाने के लिए 1.10 करोड़, गांव धनवापुर में ओल्ड एज होम के निर्माण के लिए 1.19 करोड़, गांव नाथूपुर में सामुदायिक केंद्र व पार्षद कार्यालय के निर्माण के लिए 1.55 करोड़ तथा वार्ड-11 में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के लिए 1.47 करोड़ रुपये के टेंडर अलॉटमेंट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें