फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कैंप : सेक्टर-56 व 54 में नागरिकों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर वासियों की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कैंपों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को सेक्टर-56 स्थित केन्द्रीय विहार एवं सेक्टर-54 स्थित सनसिटी में विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर डाटा सुधार करवाया और प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान भी किया।
केंद्रीय विहार, सेक्टर-56 में आयोजित कैंप में कुल 78 नागरिकों ने भाग लिया। इनमें से 27 नागरिकों ने अपनी प्रॉपर्टी संबंधित डाटा में सुधार हेतु आपत्तियां दर्ज कराई, जबकि 51 लोगों ने सूचना प्राप्त कर मार्गदर्शन लिया। इस कैंप की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि 7 प्रॉपर्टी मालिकों ने अपनी संपत्ति की जानकारी को स्वयं प्रमाणित किया। इसके अतिरिक्त, मौके पर ही नागरिकों द्वारा कुल 1,01,008 रुपए की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-54 स्थित सनसिटी में आयोजित कैंप में 45 नागरिक उपस्थित हुए। इनमें से 17 नागरिकों ने अपने प्रॉपर्टी डाटा में सुधार कराया, जबकि 28 ने जानकारी प्राप्त की। इस कैंप में भी 2 नागरिकों ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान कुल 1,11,408 रुपए की प्रॉपर्टी टैक्स राशि जमा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें